छत्तीसगढ़
जांजगीर में पुलिस की “सजग नागरिक सख्त प्रहरी” पहल, चौपाल लगाकर जनसंवाद

जांजगीर, 8 जून 2025। थाना जांजगीर क्षेत्र के कृष्णा बिहार कॉलोनी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में चल रहे “सजग नागरिक सख्त प्रहरी” अभियान के तहत आयोजित किया गया।
चौपाल में चोरी, नकबजनी व लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने मौके पर कुछ समस्याओं का समाधान करते हुए लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।V






