छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में “राहवीर योजना” पर जन-जागरूकता अभियान, 1500 लोग हुए शामिल

जांजगीर-चांपा, 8 जून 2025। जिले में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में “राहवीर योजना” पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1500 से अधिक लोग शामिल हुए।
थाना जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि सड़क हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपए तक प्रोत्साहन राशि मिलती है।






