जांजगीर-चांपा
चांपा में 7 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र की गणेश मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने 10 घंटे में खुलासा कर दिया है। साइबर सेल व चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपी व 2 विधि विरुद्ध बालकों को पकड़ा गया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 7 लाख के मोबाइल व अन्य सामान चोरी किए थे। डायल 112 की सक्रियता से बड़ी वारदात टली। आरोपियों से 18 मोबाइल, एक्टिवा व अन्य सामान समेत कुल 10 लाख की सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए हैं।






