छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नई पहल

जांजगीर-चांपा: 01.04.25 को जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। यह पहल खासतौर पर ट्रैक्टर, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों के चालकों और मालिकों के लिए है, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने थाना जांजगीर क्षेत्र के ट्रैक्टर और पिकअप चालकों एवं वाहन मालिकों को यातायात नियमों के बारे में जरूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग अक्सर पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं में न केवल लोगों की जान जा रही है, बल्कि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button