जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ खेलते 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹56,000 नगद बरामद

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी खार में जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने मौके से कुल ₹56,000 नगद जब्त किए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
जांजगीर-चांपा जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देश पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 01 अप्रैल 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहर्सी में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने तुरंत दबिश देकर मौके पर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
-
जयशंकर साहू (38) निवासी कोहका
-
हेमंत साहू (35) निवासी बिलारी
-
संतोष जांगड़े (46) निवासी महका
-
मनोज कुमार (32) निवासी बेल्हा
-
मनीराम वैष्णव (32) निवासी लोहर्सी
-
तिलेश्वर साहू (35) निवासी लोहर्सी
-
विनोद कुमार कश्यप (30) निवासी लोहर्सी
-
भागवत साहू (52) निवासी लोहर्सी
-
मोचन साहू (30) निवासी लोहर्सी
-
अश्वनी साहू (40) निवासी धरदेई
-
सोनाउ केंवट (30) निवासी धरदेई
-
गोपेश साहू (27) निवासी धरदेई






