आध्यात्मछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाज्योतिष – वास्तु

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आज तिलक सेवा संस्थान में होगी राम नाम का जाप

जांजगीर— प्रभु श्रीराम अपनी नगरी अयोध्या में विराजमान होकर अब अपने भक्तों को दर्शन देंगे। आज रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पवित्र दिन है पूरे विश्व भर के हिन्दुओ का आज सबसे बड़ा त्यौहार है मयार्दा पुरषोत्तम राम की मूर्ति आज सही स्थान लेगी। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया बेसब्री से इस पल के इंतजार में है। इस मौके पर सेवा के लिए संचालित संस्था तिलक सेवा संस्थान में बच्चे सायं काल के समय राम नाम का जाप करेंगे ।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष केशव सिंह राठौर ने कहा भगवान राम का नाम बहुत ही पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है. मान्यता है कि रोज राम नाम का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सभी दुख दर्द खत्म हो सकते हैं और उसे संसार से विदा होने पर मोक्ष की प्राप्ति होती हैं. कहते हैं राम नाम का जाप करने वाले व्यक्ति को उसके अभिमान, लालच, वासना, क्रोध, और द्वेष जैसी भावनाओं का भी अंत हो जाता है. उन्होंने ने इस मौक़े पर विश्व भर के राम भक्तों को शुभकामनाये दी है एवम भारत मे राम राज्य की स्थापना हो सके इसके लिए प्रार्थना स्तुति अर्पण किया है।।

प्रभु श्री राम का महामंत्र — श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र”

Related Articles

Back to top button