भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का दिन आज तिलक सेवा संस्थान में होगी राम नाम का जाप

*जांजगीर* — प्रभु श्रीराम अपनी नगरी अयोध्या में विराजमान होकर अब अपने भक्तों को दर्शन देंगे, आज श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पवित्र दिन है पूरे विश्व भर के सनातनियों का आज सबसे बड़ा त्यौहार है मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम जी आज अपने मूल स्थान पर विराजमान होंगे, इस अवसर का देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस मौके पर सेवा के लिए संचालित संस्थान, तिलक सेवा संस्थान में बच्चे सायं काल के समय राम नाम का जाप करेंगे ।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष केशव सिंह राठौर ने कहा भगवान श्रीराम का नाम बहुत ही पावन और शक्तिशाली है. मान्यता है कि रोज राम नाम का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में दैहिक, दैविक और भौतिक तीनो प्रकार के दुखों का नाश हो जाता है और उसे संसार से विदा होने पर मोक्ष की प्राप्ति होती हैं. कहते हैं राम नाम का जाप करने वाले व्यक्ति के जीवन में अभिमान, लालच, वासना, क्रोध, और द्वेष जैसी दुर्भावनाओं के लिए जगह ही नही रहता, उन्होंने ने इस मौक़े पर विश्व भर के राम भक्तों को शुभकामनाएं दी है, एवम भारत मे राम राज्य की स्थापना हो सके इसके लिए प्रार्थना किया है।।
*प्रभु श्री राम का महामंत्र — श्री राम जय राम जय जय राम मंत्र”*






