छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश- विदेश

कृष्ण विहार कॉलोनी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

रिटायर्ड फौजियों का हुआ सम्मान

चांपा। कृष्ण विहार कॉलोनी, घुठिया चांपा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड फौजियों का सम्मान प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर परम अक्षय राठौर द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण रिटायर्ड फौजी संतोष राठौर, कन्हैया राठौर एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति में हुआ। वरिष्ठ नागरिक केसी अग्रवाल ने स्वच्छता को कॉलोनी की पहचान बताते हुए सभी से मिलजुलकर कॉलोनी की सुंदरता बनाए रखने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद महतो ने स्वतंत्रता के सही उपयोग और उसके दुरुपयोग से बचने की बात कही। रविन्द्र राठौर ने देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम को घनश्याम साहू, जोइधा राम साहू सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। राकेश कलजुरी ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कॉलोनी अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एलआईसी के विकास अधिकारी सुमित राय ने किया। इस अवसर पर कॉलोनी की मातृशक्तियां, वरिष्ठजन, बच्चे एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button