छत्तीसगढ़

बलौदा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा पुलिस ने खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर चोरी का डीजल, एक स्कॉर्पियो वाहन, जेरिकेन और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 13.17 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रात के अंधेरे में सड़कों किनारे खड़े भारी वाहनों को निशाना बनाकर उनकी डीजल टंकी का ताला तोड़कर चोरी करते थे। मामले में तेजू पनिका, दिनेश कुमार केंवट और मनोज कुमार मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button