छत्तीसगढ़

आम बगीचे में चल रहा था जुए का अड्डा, बिर्रा पुलिस की दबिश में 12 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिर्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम सोनादह के आम बगीचे में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई कर पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में 1 अप्रैल 2026 को बिर्रा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनादह स्थित आम बगीचे के पास घेराबंदी की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

जांच के दौरान मौके पर दो अलग-अलग जुए के फड़ संचालित होना पाया गया, जिस पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दो पृथक प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में कुल 15,970 रुपये नगद और ताश की गड्डियां जब्त की गईं।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए जुआरी जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रहने वाले हैं, जिससे यह अंतरजिला स्तर पर संचालित जुए का नेटवर्क सामने आया है।

Related Articles

Back to top button