छत्तीसगढ़

पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भरत यादव (57 वर्ष) निवासी मुड़पार (चु), थाना पामगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में मुखबिर सूचना पर रेड कर आरोपी के कब्जे से करीब 1600 रुपये मूल्य की महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button