छत्तीसगढ़
शराब के लिए मां से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

जांजगीर-चांपा/अकलतरा। थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जितेन्द्र कुमार खाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई सुधीर कुमार खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे आए दिन शराब के लिए पैसे मांगता है और मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट करता है।
17 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर दी, जिससे मां को गंभीर चोटें आईं।
मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।






