छत्तीसगढ़
शिवरीनारायण मेला में हादसा, पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त

शिवरीनारायण। प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेला स्थल पर एक हादसा हो गया। मेला परिसर में खड़ा एक पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में पास में खड़ा स्कॉर्पियो वाहन आ गया। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ काफी समय से सूखा हुआ था। तेज हवा के झोंके के साथ पेड़ गिर गया और सीधे वाहन पर आ गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और मेला समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

प्रशासन ने तत्काल पेड़ को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मेला क्षेत्र में मौजूद अन्य सूखे और जर्जर पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।






