छत्तीसगढ़

भालुओं के हमले में तीन लोग घायल, वन विभाग ने दी आर्थिक मदद

महासमुंद। कोमाखान के बिडोरा में जंगल में भालुओं के अचानक हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बागबहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिडोरा निवासी दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) जंगल में काम कर रहे थे। इसी दौरान दो भालू और उनके दो शावकों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सभी को सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं।

घायलों को तुरंत बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महासमुंद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, वन विभाग ने घायलों को आर्थिक मदद के तौर पर 500-500 रुपए प्रदान किए

Related Articles

Back to top button