छत्तीसगढ़
जन्मदिवस पर अनूठी मिसाल: ऑपरेशन उपहार के तहत जांजगीर-चांपा एसपी ने कुष्ठ आश्रम और बच्चों के बीच मनाया 51वां जन्मदिन

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2025। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने अपने 51वें जन्मदिवस को एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा के रूप में मनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। ‘ऑपरेशन उपहार’ के तहत एसपी पांडेय ने बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ आश्रम तथा हेल्प एंड हेल्पस संस्था में जाकर वहां रह रहे मरीजों एवं निराश्रित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कुष्ठ निवारक संघ में मरीजों एवं प्रबंधन को 120 नग चादरें उपहार स्वरूप भेंट कीं। वहीं, हेल्प एंड हेल्पस संस्था में रह रहे बच्चों को 30 जोड़ी जूते प्रदान किए। आश्रम में आयोजित एक सादे एवं भावनात्मक कार्यक्रम में एसपी ने सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत की और वहां मौजूद सभी लोगों से आत्मीयता के साथ मिले।






