छत्तीसगढ़

क्रेडा अध्यक्ष पर कमीशन के आरोपों को सोलर एसोसिएशन ने बताया बेबुनियाद, सीएम को पत्र लिखकर किया खंडन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सोलर बिजनेस वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक पत्र लिखकर क्रेडा (छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर लगाए गए तीन फीसदी कमीशन के आरोपों को पूरी तरह से निराधार और फर्जी बताया है।

एसोसिएशन ने कहा है कि यह शिकायत पत्र न केवल मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित है, बल्कि इसमें न तो किसी का स्पष्ट नाम है और न ही कोई संपर्क विवरण या प्रमाण दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि यह शिकायत गुमनाम रूप से जनदर्शन कार्यक्रम में दी गई थी, जिसे किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया है।

Related Articles

Back to top button