जांजगीर-चांपा में रिस्पॉन्स टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2025। जिले में अवैध शराब परिवहन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जांजगीर की रिस्पॉन्स टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में रिस्पॉन्स टीम की सक्रियता से खोखरा क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी कीर्तन गिरी गोस्वामी (उम्र 55 वर्ष), निवासी सिल्ली थाना मुलमुला को अवैध रूप से टीवीएस वाहन में शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब, कीमत लगभग ₹2400 की जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






