जांजगीर-चांपा पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई में अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 मोटरसाइकिल बरामद

चांपा। रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय बाइक चोर गिरोह को चांपा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है।
मामला ऐसे हुआ उजागर
प्रार्थी राधेश्याम धिरहे निवासी पंडाहरदी जैजैपुर ने 6 जुलाई 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई को रेलवे स्टेशन चांपा में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर कुछ देर के लिए अंदर गया था। लौटने पर उसकी बाइक वहां से गायब थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने RPF चांपा के सहयोग से रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल चोरी करते दिखे।






