जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 पाव अवैध देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जांजगीर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 60 पाव अवैध देशी प्लेन शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस ने रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी कृष्ण गुप्ता (48), निवासी लछनपुर के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब और आरोपी आनंद राठौर (32), निवासी सुकली के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 5400 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 30 जनवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी जांजगीर और उनकी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।






