छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में पुलिस की अनूठी पहल, वाहन चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जांजगीर। 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ वाहन चालकों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में 30 जनवरी 2025 को चांपा रेलवे स्टेशन के पास यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें वाहन चालकों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य जांच करवाई।

जिला अस्पताल जांजगीर से डॉ. मितेश कश्यप (मेडिकल ऑफिसर), श्री रजोला प्रसाद बंजारे (असिस्टेंट), श्री गीतेश कुमार चंद्रा (एमएलटी) और स्टाफ नर्स सुमन नथाली की टीम ने वाहन चालकों की स्वास्थ्य जांच की।

इस कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, प्रभारी यातायात पुलिस एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button