छत्तीसगढ़

स्कूल के बाथरूम में लगा सीसीटीवी कैमरा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

बिलासपुर। सोचिए, अगर किसी स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा हो और उसमें कैद छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए, तो कैसा बवाल मचेगा? ऐसा ही बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आया है. इस घटना ने अभिभावकों, छात्रों और प्रशासन में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.बाथरूम में सीसीटीवी लगाने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत सीसीटीवी के को हटाने की बात कही है. हालांकि इस मामले की जानकारी लेने लल्लूराम डॉट कॉम की टीम स्कूल पहुंची तो वहां पर स्कूल के प्रिंसिपल मौजूद नहीं थे.

Related Articles

Back to top button