छत्तीसगढ़

महिला और बच्चे को मारकर कुएं में डाला

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में शनिवार को दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों लाशें कपड़े में लिपटी हुई थीं, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। शव के साथ मिट्टी और पत्थर भी बांधे गए थे, ताकि वे तैर न सकें। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक खम्हरिया गांव में दोनों शव सिर्फ 30 मीटर की दूरी पर मिले हैं। पहला शव एक महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। वहीं दूसरा शव एक 10 से 12 साल के बच्चे का बताया जा रहा है। यह मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button