छत्तीसगढ़
शिवनाथ नदी में गिरी कार…MP के बैंककर्मी की मौत

रायपुर से बेमेतरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार बैंक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला सिमगा थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अमित बघेल के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गौरीघाट इलाके का रहने वाला था। वे बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में पदस्थ थे। अमित खुद कार चला रहा था।






