छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की नकदी और मोबाइल

जांजगीर-चांपा। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 450 ग्राम गांजा और नकदी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल और थाना अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, ग्राम तरौद स्थित केशर रोड मोड़ पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी गई। मौके से 50 वर्षीय खिलावन साहू और 48 वर्षीय राजेश कुमार दुबे को गिरफ्तार किया गया।
मामले का खुलासा
आरोपियों के पास से 450 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये आंकी गई है, के साथ 5,280 रुपये नकद और एक वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। कुल बरामद सामग्री की कीमत 17,280 रुपये है।






