छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: तीन गुना ब्याज का झांसा देकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर, 18 अक्टूबर 2024 – जांजगीर पुलिस ने तीन गुना ब्याज का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी नकुल साहू (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर 12% ब्याज देने का वादा कर प्रार्थी रितेश यादव से 3 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में आरोपी को पकड़ा गया और उसके पास से मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






