छत्तीसगढ़

*बिलासपुर: क्रिकेट टीम में सलेक्शन के नाम पर 70 लाख की ठगी करने वाली आरोपिया गिरफ्तार*

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने का झांसा देकर बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए की ठगी करने वाली आरोपिया खुशबू सिंह को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया लंबे समय से फरार थी और पुलिस की लगातार तलाश के बाद जरहाभाठा चौक के पास से पकड़ी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2021 में प्राइम क्रिकेट अकादमी, तोरवा में सन्नी दुआ और उसकी पत्नी अंजुल दुआ ने बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट सलेक्शन का सपना दिखाकर भारी रकम ठगी थी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि खुशबू सिंह फरार चल रही थी।

पुलिस की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राहुल तिवारी और उनकी टीम ने आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

Back to top button