छत्तीसगढ़
*जांजगीर-चांपा: दशहरा, नवरात्रि और पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवागढ़ थाना में बैठक आयोजित*

जांजगीर-चांपा। आगामी दशहरा, नवरात्रि पर्व और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना नवागढ़ में कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और तहसीलदार नवागढ़ ने कोटवारों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है।






