छत्तीसगढ़
महादेव सट्टा एप का जोर, पैनल बनाकर कर रहे थे करोड़ों का व्यारा-न्यारा, पुणे से पांच आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। महादेव सट्टा एप से जुड़े मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला झांसे में लेकर बैंक में खाता खुलवाने के बाद बैंक अकाउंट से लाखों-करोड़ों रुपए के लेन-देन का आया है, जिस पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पुणे शहर से महादेव रेड्डी अन्ना-15 पैनल संचालित करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.






