छत्तीसगढ़देश- विदेश

कांग्रेस की अगली सूची शाम तक आ सकती है:दिल्ली में CEC की आज बैठक; छत्तीसगढ़ की बाकी 5 लोकसभा सीटों पर होगा मंथन

दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक रखी गई है। आज होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ लोकसभा की बची 5 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। संभावना है कि बैठक के बाद रात तक सूची जारी की जा सकती है। बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल होंगे।

बस्तर से दीपक बैज जो कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं वो मौजूदा सांसद हैं। कोंटा विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने इस सीट के लिए बेटे हरीश लखमा को प्रत्याशी बनाने का दावा किया था, लेकिन बात बनती नहीं दिखाई दी।

 

वहीं, बस्तर में कवासी लखमा का सियासी कद बड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कवासी को पार्टी नाराज नहीं करेगी, लेकिन टिकट बेटे की जगह उन्हें दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button