छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अकलतरा में हत्या के आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार, दो आरोपियों ने स्वीकार की हत्या

अकलतरा (जांजगीर चांपा)। थाना अकलतरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दिनेश साहू (उम्र 33 वर्ष), निवासी लेवर कालोनी अकलतरा है। आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1), 238(a) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह मामला 23 जुलाई 2024 का है, जब नेशनल हाईवे 49 के पास अकलतरा ओवरब्रिज के पिलर नंबर 01 के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश पाई गई थी। शव की पहचान जलेश्वर कश्यप, निवासी ससहा रोड पामगढ़ के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम और डीएनए परीक्षण के बाद पुष्टि हुई कि शव जलेश्वर कश्यप का है। मृतक के शरीर पर तेंदूला से गला घोटने के निशान पाए गए थे, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ।






