Uncategorized

हसदेव नदी रेत घाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने वाहन किया जब्त

 

ओपी राठौर जांजगीर चांपा ../ बम्हनीडीह क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सोंठी हसदेव नदी रेत घाट की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर से टकराकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जोगीपारा के पास सुबह लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान शुभम गोस्वामी (निवासी सतनई, बाराद्वार-शक्ति क्षेत्र) के रूप में हुई है, जो अपने जीजा संजय गोस्वामी के घर आया हुआ था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। , एक्सीडेंट के अलावा  ट्रैक्टर रेत परिवहन में संलिप्त था या नहीं इसकी भी जांच पर सवाल खड़े हो रहे है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हसदेव नदी किनारे रेत घाटों पर ट्रैक्टरों की बेलगाम आवाजाही लगातार जारी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button