छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा पारा, कम हुई ठंड:48 घंटे में 2 डिग्री और बढ़ेगा न्यूनतम तापमान; रायपुर हुआ गर्म, रात में भी राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। पिछले 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही रात में ठंड कम हुई है। अगले 48 घंटे में पारा 2 डिग्री और ऊपर जाने की संभावना है।

हालांकि अभी सुबह की धुंध से राहत नहीं मिली है। सरगुजा संभाग में भी रात के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। बावजूद इसके अंबिकापुर सबसे ठंडा बना हुआ है। सोमवार को यहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

वहीं डोगरगढ़ 31.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बलरामपुर में 8.8, जशपुर में 9.1, और कोरिया में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

बिलासपुर में रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का

मौसम साफ रहने के कारण सोमवार को बिलासपुर में रात का पारा औसत से 2 डिग्री कम रहा। वहीं, दिन का पारा सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा । यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा,अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री पहुंच गया ।

दुर्ग में बढ़ रहा रात का पारा

प्रदेश में रात के तापमान बढ़ने साथ ही दुर्ग में रात का पारा बढ रहा है। रविवार रात का तापमान 9.2 डिग्री था। जो बढ़कर 11 डिग्री पहुच गया है । हालांकि रात का पारा औसत से 4 डिग्री कम रहा वहीं अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल रहा।

जबकि रायपुर में न्यूनतम 13.9 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button