छत्तीसगढ़
भिलाई MLA देवेंद्र यादव की हत्या की साजिश:2 लाख रुपए देकर हत्या करने की दी सुपारी, पुलिस वालों को शराब देने का आरोप

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की हत्या की साजिश रचने और सुपारी देने का मामला सामने आया है। विधायक देवेंद्र यादव के मीडिया प्रभारी देवेश पानीग्राही ने दुर्ग एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग विधायक देवेंद्र यादव की हत्या कराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सुपारी देते समय आरोपी के साथ पुलिस वाले भी शामिल थे।
विधायक के मीडिया प्रभारी देवेश पानीग्राही ने एसएसपी दुर्ग को दी लिखित शिकायत में बताया कि 22 जनवरी 2024 को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के इंस्टाग्राम में ankit_kumar_2121 नाम की आईडी से एक मैसेज मिला था। मैसेज में अंकित ने अपना मोबाइल नंबर 9425246019 बताया, जो कि किसी अंकित महतो के नाम से ट्रूकॉलर में दिखता है।






