छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: अवैध शराब बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब और 40 पाव देशी-विदेशी शराब जब्त

जांजगीर-चांपा।जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई करते हुए अकलतरा थाना और नैला चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 6600 रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी कविता ठाकुर और एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अकलतरा के पोड़ीदलहा निवासी जयकुमार निर्मलकर (25 वर्ष) के पास से 8 लीटर, वार्ड नंबर 19 नायकटांड निवासी एन कुमार सूर्यवंशी (37 वर्ष) के पास से 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। वहीं नैला की पुरानी बस्ती निवासी दीपक कुमार सूर्यवंशी (35 वर्ष) के पास से 40 पाव देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।






