छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा: एक लाख रुपए के अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

शिवरीनारायण।जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 5 किलो 122 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश साहू (उम्र 21 वर्ष), निवासी तुस्मा, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से गांजा लेकर तुस्मा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर रेड की गई और आरोपी को पकड़ा गया।
मौके से गांजा के अलावा मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






