जांजगीर-चांपाधर्म संस्कृति
अफरीद में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी । छत्तीसगढ़ की परम्परा दहिकांदो का हो रहा आयोजन


जांजगीर चांपा …अफरीद ग्राम में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह से तैयारियां चल रही थी शाम होते ही झांकियों का प्रदर्शन हुआ भक्तों ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई और भजन-कीर्तन का आयोजन किया।
बाल स्वरूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं महिलाओं ने झूमर, करमा एवं पारंपरिक गीतों के माध्यम से श्रद्धा भाव प्रकट किया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरण किया और गांव में हर्षोल्लास का माहौल रहा।






