छत्तीसगढ़

बेटे ने मां-चाची को 10 रुपए के सिक्कों से तौला

जगदलपुर में एक बेटे ने अपनी मां और चाची को 10 रुपए के सिक्कों से तौल दिया। 10-10 रुपए के सिक्कों की कुल रकम 1 लाख 55 हजार 800 रुपए निकली। 20 साल बाद एक मन्नत के रूप में ये काम किया गया है। इस दौरान मां के आंसू छलक पड़े।

दरअसल, जगदलपुर में शांति नगर के रहने वाले विपिन शुक्ला (53 साल) चाट का बिजनेस करते हैं। जगदलपुर के गोल बाजार के पास इनकी चाट की दुकान है। विपिन ने कहा कि, 20 साल पहले आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। पैसों के लिए काफी परेशान हुआ करता था। नया बिजनेस शुरू किया और मन्नत मांगी थी। अब जब मेरी मन्नत हुई तो घर में पूजा रखी।

सिक्कों से तौलने पर भावुक हुई मां, छलके आंसू, बेटे को गले लगाया।
सिक्कों से तौलने पर भावुक हुई मां, छलके आंसू, बेटे को गले लगाया।
मां और चाची के साथ बेटा विपिन शुक्ला, मन्नत पूरी हुई तो 10 रुपए के सिक्कों से तौला।
मां और चाची के साथ बेटा विपिन शुक्ला, मन्नत पूरी हुई तो 10 रुपए के सिक्कों से तौला।
जगदलपुर में चाट की दुकान चलाते हैं विपिन। ये बिजनेस उन्होंने 20 साल पहले शुरू किया था।
जगदलपुर में चाट की दुकान चलाते हैं विपिन। ये बिजनेस उन्होंने 20 साल पहले शुरू किया था।

घर में रखी पूजा, रिश्तेदारों को भी बुलाया

विपिन ने रिश्तेदारों को बुलाया और एक बड़ा सा तराजू रखा। इसमें उन्होंने अपनी मां और चाची को 10 के सिक्कों से तौला। इसके लिए कुल 1 लाख 55 हजार 800 रुपए लगे। विपिन ने बताया कि, उनके पिता और चाचा दोनों नहीं हैं। मां के साथ चाची ने भी बहुत कुछ किया है। इन्हीं के आशीर्वाद से मेरा सब कुछ ठीक रहा। इसलिए मैंने मन्नत पूरी की।

Related Articles

Back to top button