छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मोबाइल चोरी के आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से मिली अहम सुराग

जांजगीर, 11 अप्रैल 2025 | जांजगीर पुलिस को मोबाइल चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जांजगीर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे धरदबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान राज यादव उर्फ राजा (उम्र 21 वर्ष), निवासी सिवनी, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

घटना 28 जनवरी 2025 की है जब बीडी महंत उद्यान के सामने स्थित एक मोबाइल पॉइंट दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सैमसंग कंपनी का करीब 20,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। शिकायत दर्ज होने पर जांजगीर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305 (A) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, राजकुमार चंद्रा एवं आरक्षक ईश्वरी राठौर की अहम भूमिका रही, जिनके त्वरित एवं प्रभावी प्रयास से मामला सुलझ सका।
जांजगीर पुलिस की इस सफलता की चारों ओर सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button