जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता, 8 माह से फरार चल रहे आत्महत्या उत्प्रेरणा के आरोपी को मुंबई से किया गिरफ्तार

जांजगीर, 11 अप्रैल 2025। जांजगीर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने एवं करोड़ों की धोखाधड़ी के गंभीर मामले में 8 महीने से फरार आरोपी सतीष सोनवानी उर्फ आर्यन को मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मामले की पृष्ठभूमि
प्रार्थी सतेन्द्र पटनवार, निवासी कोरिया (हाल निवास द्वारिका सेक्टर-18, दिल्ली) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भांजे अमन कौशिक ने आरोपी अनुराग राठौर और उसके साथियों को 1.60 करोड़ रुपये उधारी में दिए थे। जब अमन ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने ना केवल रकम वापस करने से इनकार किया बल्कि उसके साथ धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी, जिससे तंग आकर अमन ने 10 सितंबर 2024 को जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे उपचार हेतु अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था।
इस घटना की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 741/24 के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में अमन की मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 108, 111(2)(क) जोड़ी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा और ऋषि चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।






