छत्तीसगढ़

बेटे ने दिव्यांग पिता पर 15 बार चाकू गोदा, VIDEO:

बड़े बेटे ने अपने दिव्यांग पिता पर 15 बार चाकू गोदा है। - Dainik Bhaskarबलौदाबाजार जिले में एक बेटे ने अपने दिव्यांग पिता पर 15 बार चाकू गोदा है। इस घटना का CCTV भी सामने आया है। जिसमें बेटा बाइक से दुकान में घुसकर पहले तो दुकान में तोड़फोड़ की फिर मना करने पर पिता को मारने लगा। इस दौरान बुजुर्ग चिल्लाता रहा। लेकिन बेटा वार करता गया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है आरोपी बेटा अमरजीत पहले शिक्षाकर्मी में था, उसकी इसी प्रवृत्ति के कारण उसकी नौकरी चली गई। जिसके बाद उसने अपने पिता को इसका दोषी ठहराते हुए कह रहा है कि..उसने मेरी जिंदगी खराब कर दी..और जानलेवा हमला कर दिया।

चाकूबाजी में नरेंद्र सिंह चावला (75 साल) गंभीर रूप से घायल हुए है। वे घटना स्थल पर ही पूरी तरह से लहूलुहान हो गए थे। जानकारी लगते ही छोटे बेटे ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया

Related Articles

Back to top button