छत्तीसगढ़

भाजपा की विष्णु देव सरकार ने महिलाओं के साथ छल किया है : नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सांय सरकार ने महतारी वंदन योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ के महिलाओं को ठगा है यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कहीं उन्होंने आगे कहा कि 8 मार्च विश्व महिला दिवस को सरकार से उम्मीद थी कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए जाने की घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ 2 वर्ष पूर्व चुनाव जीतने के लिए महिलाओं को प्रलोभन दिया गया था और उनसे आवेदन आमंत्रित किया था पात्र और अपात्र के नाम पर हजारों महिलाओं का नाम योजना में शामिल नहीं किया गया 2 वर्ष तक लगातार महतारी योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है जबकि इन दो वर्षों में छत्तीसगढ़ की युवतियां हजारों की संख्या में विवाहित होकर महतारी वंदन योजना की पात्र हो गई है लेकिन सरकार इवेंट मैनेजमेंट कर अपना चेहरा चमका रही है अगर भाजपा की विष्णु देव सरकार सही मायने में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है तो तत्काल महतारी वंदन योजना के आवेदन आमंत्रित करें साथ ही बढ़ती महंगाई को देखते हुए 1000 की राशि को बढ़ाकर 2000 करें और निशक्त महिलाओं के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की व्यवस्था करें

Related Articles

Back to top button