छत्तीसगढ़

नक्सली हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति अब किसी भी विभाग में — कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए CM साय ने लिया बड़ा फैसलारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के लिए लागू पुनरीक्षित निर्देश-2013 की कंडिका 13(3) में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया कि अब शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस विभाग के अलावा किसी भी अन्य विभाग में भी नियुक्ति दी जा सकेगी।

इससे पहले तक नियम यह था कि अनुकंपा नियुक्ति उसी विभाग या कार्यालय में दी जाती थी, जहां दिवंगत शासकीय सेवक कार्यरत था। लेकिन अब इस नई व्यवस्था के तहत परिजनों को राज्य के किसी भी जिले या संभाग में, किसी भी विभाग में नियुक्ति का विकल्प मिलेगा, चाहे वह महिला हो या पुरुष।

सरकार के इस फैसले को शहीदों के परिवारों को राहत देने और उनके जीवन को पुनः संवारने की दिशा में एक संवेदनशील कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button