छत्तीसगढ़

जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या, शिवरीनारायण पुलिस ने चंद घंटों में महिला समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी में जमीन विवाद और नॉमिनी के मसले को लेकर हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

हत्या की वजह बना जमीन और नॉमिनी विवाद
मृतक नरेश कुर्रे (30 वर्ष), ग्राम बिलारी निवासी था। जानकारी के अनुसार, नरेश अपने दादा किशोर कुमार कुर्रे के साथ रहते थे। आरोपी वीरेंद्र कुर्रे (मृतक का चाचा) ने अपनी दूसरी पत्नी कांति उर्फ सुशीला, बेटे राकेश कुर्रे और दोस्त रामशंकर तुरी के साथ मिलकर जमीन के बंटवारे और SECL नॉमिनी विवाद को लेकर हमला किया।

Related Articles

Back to top button