जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ पुलिस ने 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ विजय कुमार कश्यप (39 वर्ष), निवासी कुटरा, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं DSP श्री जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 1800 रुपये है।
अपराध क्रमांक 257/2025 के तहत आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। 03 जून 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उपनिरीक्षक सरोज पाटले, म.प्रधान आर. मंजूसिंह, आर. श्याम सरोज ओगरे, टिकेश्वर राठौर, रज्जू रात्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






