Electionछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति
शिखा राकेश राठौर बनी सभापति क्षेत्र का जताया आभार

ओपी राठौर / बम्हनीडीह — जनपद पंचायत बम्हनीडीह में स्थायी समिति का गठन किया गया है जिसमे क्षेत्र क्रमांक 02 से निर्वाचित सदस्य श्रीमती शिखा राकेश राठौर को कृषि स्थायी समिति के सभापति का दायित्व सौपा गया है आपको बता दे श्रीमती शिखा राकेश राठौर ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन लेकर जनपद पंचायत का चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से चुनाव में जीत हासिल की थी . श्री मति शिखा राकेश राठौर ने सभापति बनने के बाद अपने क्षेत्र क्रमांक 02 की जनता का आभार जताया है साथ ही पूरे ब्लॉक क्षेत्र में किसानों के हित मे काम करने की बात कही है वही सभापति बनने के बाद ग्राम अफरीद पहुँचने पर समर्थको ने जोरदार स्वागत किया है ।







