छत्तीसगढ़

कॉन्स्टेबल को लाठी-रॉड से पीटा, सिर फटा,VIDEO

बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल पर बीच सड़क लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया, वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर में सरेराह आरक्षक पर लाठी-रॉड से हमला किया गया। उसे सिर पर गंभीर चोट आई है। - Dainik Bhaskar

4 बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और सतीश को टक्कर मारी। जिसके बाद वे शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा। तब सतीश अपनी जान बचाकर भागा। वारदात के बाद पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया है। जबकि, उसके दो साथी फरार हैं।

हमले में आरक्षक का सिर फट गया और खून से लथपथ थाने पहुंचा।
हमले में आरक्षक का सिर फट गया और खून से लथपथ थाने पहुंचा।

शराब पीने के लिए मांग रहे थे पैसे

सतीश कुमार लोधी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग जिला न्यायालय में है। सोमवार को आरक्षक सतीश कुमार लोधी अपने दोस्त आनंद वर्मा के साथ शाम 4 बजे घर जा रहा था। तभी सदर बाजार स्थित करोना चौक के पास यह घटना हुई।

दो युवक बाइक से उतरकर आरक्षक और उसके दोस्त से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। आरक्षक ने विरोध करते हुए पैसे देने से मना किया, तब युवकों ने गाली देते हुए रॉड और लाठी से आरक्षक और उसके साथी पर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस बीच उसके 2 अन्य साथी भी आ गए। जिन्होंने आरक्षक और उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान आरक्षक को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। युवकों की दबंगई और मारपीट के चलते बीच बाजार में भगदड़ की स्थिति बन गई।

बिलासपुर में बदमाशों ने सरेराह आरक्षक पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया।
बिलासपुर में बदमाशों ने सरेराह आरक्षक पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

हमले में खून से लथपथ घायल आरक्षक और उसका दोस्त भाग कर सिटी कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उसने पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उन्होंने सैफुल और मनोज वर्मा को पकड़ लिया। वहीं, सैफुल के भाई समेत दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

आदतन बदमाश है फैजुल और सैफुल

पुलिस के मुताबिक, करोना चौक निवासी आरोपी फैजुल हक और उसका भाई सैफुल हक दोनों आदतन बदमाश हैं। होली के पहले ही दोनों हथियार के साथ पकड़े गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा था। बाद में दोनों जेल से छूट गए थे, जिसके बाद उन्होंने फिर से गुंडागर्दी शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button