छत्तीसगढ़

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार नवविवाहित दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना खुर्सीपार थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुकेश कुर्रे (28) और उसकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26) के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के कोहका इलाके के रहने वाले थे। हादसा रात करीब 10 बजे रायपुर-दुर्ग फोरलेन रोड पर पावर हाउस ओवरब्रिज के पास हुआ है।

मुकेश कुर्रे और कमलेश्वरी कुर्रे की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
मुकेश कुर्रे और कमलेश्वरी कुर्रे की दो महीने पहले ही शादी हुई थी।

खाने के निमंत्रण से लौटते समय हादसा

मृतक के परिजनों ने बताया कि, शादी के बाद पहली बार दोनों खुर्सीपार में मौसी के घर खाने के लिए आमंत्रण पर गए थे। रात को जब वे लौटने लगे, तो मौसी ने देर रात होने के कारण रुकने की सलाह दी थी, लेकिन दोनों घर लौटने की जिद पर अड़े रहे।

रात करीब 10 बजे स्कूटी से लौटते समय रायपुर-दुर्ग रोड पर आईटीआई के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के पहियों के नीचे दोनों के सिर कुचला गए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button