छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: तरौद में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹29 हजार नकद जब्त

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 हजार रुपये नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






