पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 27 मार्च 2026। थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैसो सेमरिया रोड में एक युवक लोहे का कत्तानुमा हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर प्रजापति उर्फ कौवा (20 वर्ष), निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में एएसआई संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।






