छत्तीसगढ़
फर्जी सिम जारी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार – साइबर टीम और बलौदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 4 जून 2025 फर्जी तरीके से मोबाइल सिम कार्ड जारी कर बेचने वाले एक शातिर आरोपी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने दबोच लिया है। साइबर सेल और बलौदा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी रामकृष्ण यादव, निवासी पनोरापारा बुडगहन, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 18 फर्जी सिम कार्ड अलग-अलग नामों पर एक्टिवेट कर अवैध लाभ उठाया था।






